लाडली बहना योजना 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 25 मार्च से भरे जाएंगे, Ladli bahna yojana 2023 Apply online

MP Ladli Bahana Yojana Registration Form 2023, Apply Online, एमपी लाडली बहना योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ देखें, Ladli Behna Yojana Online Form

समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 लागू करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का ऐलान किया गया है। मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही MP लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Form के तहत राज्य की निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। अगर आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP Ladli Bahana Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए MP लाडली बहना योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि गरीब बहनों को 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। यानी इस तरह 1 वर्ष में इस योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। जोकि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना पुरी जानकारी

मुख्यमंत्री ने किया लाडली बहना योजना का शुभारंभ, 25 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की सभी महिलाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए रविवार 05 March 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना को लॉन्च किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से विवाहित, विधवा, तलाकशुदा ‘और परित्यक्ता महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर 25 मार्च से 30 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके बाद 10 जून 2023 से बहनों के बैंक खाते में राशि का वितरण शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए भेजे जाएंगे।

Ladli Bahana Yojana के तहत नहीं होगी आय प्रमाणपत्र की जरूरत

लाडली बहना योजना के तहत हाल ही में पात्रता को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई थी जिसमें बताया गया था कि Ladli Bahana Yojana के तहत वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक की 5 एकड़ से अधिक जमीन भी नहीं होनी चाहिए। लेकिन अब विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने यह बताया है कि लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने हेतु आय प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड और समग्र आईडी के माध्यम से ही दस्तावेजों की पूर्ति की जा सकती है। लाभार्थी महिलाएं बिना आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के ही लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भर सकती है। इसकी पुष्टि विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

लाडली लक्ष्मी योजना

Ladli Behna Yojana आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी

मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तहत कल से यानी 5 मार्च 2023 से आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में कल से लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद जून माह में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि आना आरंभ हो जाएगी। पात्र बहने इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु शिविर में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकती है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको बता दें कि इस योजना को लेकर सरकार द्वारा 8000 करोड़ रुपए के की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। जिसके माध्यम से सरकार द्वारा एक करोड़ महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के लिए जारी की गाइडलाइन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के तहत गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि राज्य की उन निम्न या मध्यमवर्गीय परिवार की बहनों को हर महीने 1000 रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है। और यह भी कहा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बहनों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। मध्य प्रदेश की ग्रामीण इलाकों की पात्रता के लिए इन दो शर्तों के साथ गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

ग्रामीण इलाकों की पात्रता के लिए गाइडलाइन जारी होने के बाद अब शहरी क्षेत्र में भी बहनों को शिवराज सरकार की गाइडलाइन जारी होने का इंतजार है। लाडली बहना योजना की खास बात यह है कि इस योजना के माध्यम से हर साल राज्य की लगभग एक करोड़ बहनों को लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिए गए निर्देश पर 5 मार्च से महिलाओं के फॉर्म भरे जाएंगे।

लाडली बहना योजना के तहत 5 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने के लिए बहनों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि घर बैठे इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव-गांव कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। लाडली बहना योजना के तहत अप्रैल तक फॉर्म भरने का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मई तक पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। जून 2023 से इस योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में 1000 रुपए की धनराशि हर महीने भेजी जाएगी। जिससे मध्य प्रदेश की कमजोर वर्ग की एक करोड़ बहनों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी ।

60,000 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश की कम से कम एक करोड़ बहनों को हर महीने लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपए की आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि दी जाएगी। इस आर्थिक सहायता के जरिए सरकार राज्य की बहनों को हर महीने 1,000 करोड़ रुपए आवंटित करेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकेगा। इस प्रकार सरकार को हर साल 12,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 5 साल में यह आंकड़ा 60 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

महालाभार्थी पोर्टल 2023

Ladli Bahana Yojana का लाभ 60 वर्ष से अधिक की पेंशन नहीं लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा

Ladli Bahan Yojana के तहत लाभ प्रदान करने के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने लाडली बहना योजना को लेकर निर्देश कि मुख्यमंत्री ने योजना के नियमों के संबंध में भी जानकारी ली। और कहा कि बेगा, भारिया, सहरिया, जनजाति की बहनों को भी योजना का लाभ मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं को भी प्रदान किया जाएगा। जिन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत आवेदन ऑफलाइन भरे जाएंगे। उसके बाद उनको ऑनलाइन कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र के प्रारूप पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा यह निर्धारित किया गया कि आवेदन पत्र जितना सरल हो सके उतना बनाया जाए। लाडली बहना योजना के तहत सरकार द्वारा एक साथ हर माह की 10 तारीख को लाभार्थी बहनों के खाते में राशि भेजी जाएगी।

जून 2023 से लागू होगी Ladli Behna Yojana 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को प्रदान करने के लिए 8 मार्च 2023 से आवेदन जमा किए जाएंगे। जिसके बाद जून 2023 में लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में योजना के लागू होने से हर महीने एक करोड़ महिलाओं को 1000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगी। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाना है। क्योंकि राज्य की बहने सशक्त होगी तो परिवार भी सशक्त होगा। जिससे समाज और राज्य दोनों सशक्त हो सकेंगे।

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना

5 साल में खर्च होंगे 60 हजार करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई लाडली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने राज्य सरकार द्वारा गरीब वर्ग की सभी महिलाओं को 1000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा लगभग हर महीने एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाडली बहना योजना के कार्यान्वयन के लिए 5 सालों में लगभग 60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। जिससे राज्य की बहनों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके 2 महीने बाद ही चयनित महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजना आरंभ कर दिए जाएंगे।

एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी लाडली बहना योजना के तहत राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सीएम द्वारा घोषणा की गई है कि 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि इस योजना के तहत खर्च की जाएगी। जिससे स्पष्ट है कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा एमपी लाडली बहना योजना के तहत 12000 करोड़ रुपए लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 करोड़ रुपए की धनराशि लाभार्थी बहनों को मुहैया कराई जाएगी। एमपी लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की बहनों को सशक्त बनाया जा सकेगा।

Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जोकि वार्षिक 12000 रूपए होगी। आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में वितरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा। ताकि समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान किया जा सके।

Skill India Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

एमपी लाडली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी । राज्य सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह वितरित की जाएगी। लाडली बहना योजना के तहत सभी महिलाओं को चाहे वे किसी भी पंथ, जाति या संप्रदाय की हो उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा। खासतौर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एमपी लाडली बहना योजना को संचालित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं

• MP Ladli Bahana Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।

• इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

• राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी।

लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।

• 5 वर्षों में सरकार द्वारा अनुमानित योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।

निम्न वर्ग की सभी बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही इस योजना को आरंभ किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

• लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता धनराशि का वितरण किया जाएगा।

• इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

MP Ladli Bahana Yojana 2023 के लिए पात्रता

एमपी लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।

• इस योजना के लिए निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं पात्र होगी।

• निम्न मध्यम वर्ग की बहने चाहे वह किसी भी जाति की हो, किसी भी पंथ की हो सभी योजना के लिए पात्र होगी।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब बहने लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। फिलहाल सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। लेकिन अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। तभी आपको दस्तावेज से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध की जा सकेगी।

MP Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए बहनों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के हर गांव गांव जाकर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारियों द्वारा लाडली बहना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए बहनों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को शिविर में ले जाना होगा। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको अधिकारियों द्वारा आवेदन की रसीद दी जाएगी। जिसे आप को अपने पास सुरक्षित रखना होगा। आपका आवेदन फॉर्म सत्यापित होने के बाद जून 2023 से आपके खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि आना आरंभ हो जाएगी। इस प्रकार आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *